Simple Past Tense Hindi to English
simple past tense :- सामान्य भूतकाल
बस छूट गई !
सूर्य निकला !
घंटी बजी !
या
मैने उसकी मदद की !
या
मैने उसे थप्पड़ मारा !
ऎसा जब आप कहते हैं, तब आप सामान्य भूतकाल के वाक्य बोलते हैं !
इन वाक्यों में क्या किया या क्या हुआ यह बताया गया है !
इससे सामान्य भूतकाल का प्रयोग इस तरह से समझ में आता है !
भूतकाल में (किसी निश्चित समय में) कोई क्रिया हुई या कोई घटना घटी यह बताने के लिए इस काल का प्रयोग होता हैं !
आपको याद होगा - सामान्य वर्तमान काल के हिन्दी वाक्यों के अन्त मे ता है, ती हैं, ते हैं इस प्रकार के
अक्षर आते है, उसी प्रकार सामान्य भूतकाल के वाक्यों के अन्त मे या, यी, ये शब्द अथवा आ, ई, ए, अक्षर आते है!
तो इनमे से कोई भी अक्षर यदि वाक्य के अन्त मे आए तो आप तुरन्त समझ सकते हैं कि यह सामान्य भूतकाल हैं !
वाक्य सामान्य भूतकाल का हैं यह समझ मे आने के बाद सिर्फ सामान्य भूतकाल की रचना के अनुसार वाक्य बनाना हैं बस अंग्रेजी वाक्य गलत होने की कोई गुंजाइश नहीं तो देखिए सामान्य भूतकाल की रचना
रचना : - कर्ता + क्रिया का दूसरा रूप + .....
सामान्य भूतकाल का वाक्य बनाने के लिए आपको क्रिया के दूसरे रूप की जानकारी होनी चाहिए !
नोट : - कर्ता सिर्फ सजीव शब्द ही नहीं होता, व्याकरण में निर्जीव शब्द भी कर्ता हो सकता हैं
जैसे : - कक्षा शुरू हुई, बस छूट गई, सूर्य निकला इन वाक्यों में कक्षा, बस, घन्टी और सूर्य कर्ता हैं
अब निम्न वाक्यों का अध्ययन करें (और फिर इन्हीं वाक्यों को फिर से स्वयं करें)
1) वह आया (आना का अर्थ हैं come, come का दूसरा रूप है came)
= He came (कर्ता + क्रिया का दूसरा रूप... )
2) वह गया (जाना अर्थात go, go का दूसरा रूप went)
= He went (कर्ता + क्रिया का दूसरा रूप)
3) वह भूल गया (भूलना - forget, forget का दूसरा रूप forgot)
= He forgot (कर्ता + क्रिया का दूसरा रूप... )
4) वह बोला (बोलना - say, say का दूसरा रूप said)
= He Said (कर्ता + क्रिया का दूसरा रूप... )
5) वह हँसा (हँसना - laugh, laugh का दूसरा रूप laughed)
= He laughed (कर्ता + क्रिया का दूसरा रूप... )
6) सूर्य निकला
The sun rose.
7) सूर्य डूबा
The sun set.
8) घन्टी बंजी
The bell rang.
9) कक्षा प्रारम्भ हूई
The class started.
10) कक्षा खत्म हूई
The class finished.
11) उसने पत्र फाड़ दिया
He tore up the letter.
12) मैने उसका पता लिख लिया
I wrote down his address.
13) उसे गुस्सा आया
He got angry.
14) वह गुस्से से चिल्लाया
He shouted angrily.
15) आज सुबह मैं 3:30 बजे उठा
I got up at 3:30 today.
16) उनका पिछले सप्ताह विवाह हुआ
They got married last week.
17) मुझसे उसने पूछा
He asked me.
18) उसने मुझसे पूछा
He asked me.
19) पूछा उसने मुझसे
He asked me.
20) उसने जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया
She gave birth to twins.
21) मैने यह अनुभव से सीखा
I learnt this from experience.
22) उसकी आँखे आँसुओं से भर गई
His eyes filled with tears.
23) ईश्वर ने हमें बचाया
God saved us.
24) मैने मोमबती बुझाई
I blew out the candle.
25) मुझे यह नौकरी संयोग से मिली
I got this job by chance.
25) वह दौड़ मे पहला आया
He came first in the race.
27) यह पुस्तक मैंने मुम्बई मे खरीदी
I bought this book in Mumbai.
28) उसने मुझे दस की एक कड़क नोट दी
He gave me a crisp ten-rupee note.
29) उसने दस साल पहले नागपुर छोड़ा
He left Nagpur ten year ago.
30) भूकम्प ने पुरा गाँव नष्ट कर दिया
The earthquake destroyed the whole town.
31) वह कीचड़ मे मुँह के बल गिरा
He fell on his face in the mud.
32) मीटिंग दो घन्टे चली
The meeting lasted two hours.
33) उसने मुझसे झूठ बोला
He lied to me.
34) वह शांत रहा
He reminded silent / He kept quiet.
35) उसने मुझे धक्का दिया
He pushed me over.
36) उसने चाय मे गलती से नमक डाला
He put salt in the tea by mistake.
37) उनकी कार कीचड़ मे फँस गई
Their car stuck in the mud.
38) मैने कल रेडियो पर उसका भाषण सुना
I heard his speech on radio yesterday.
" Aaj ka quote "
In Hindi: जीवन ऐसे जियो कि आप कल मर जायेंगे, ज्ञान ऐसे प्राप्त करो कि आप अमर हैं.
In English: Live as if you were to die tomorrow. Learn as if you were to live
forever.
By :- Mohandas Karamchand Gandhi( मोहनदास करमचंद गांधी )

No comments:
Post a Comment