Saturday, 8 October 2016

Present Continuous Tense in Hindi

Present Continuous Tense in Hindi

                     Part-2




अपूर्ण वर्तमान काल का प्रयोग जब आप भविष्य काल व्यक्त करने के लिए करते है, तब उस वाक्य में भविष्य काल दर्शाने वाले शब्द का उल्लेख होना जरूरी है अथवा पहले उसका उल्लेख किया हुआ होना चाहिए (जिससे यह स्पष्ट हो सके कि क्रिया भविष्य काल की है या वर्तमान काल की) जैसे,  I am going to Mumbai tomorrow.          
               

                                                BE  

                        

Be यह क्रिया अपूर्ण वर्तमान काल मे कभी कभी प्रयोग मे आती है तब be के साथ विशेषण होता है और वाक्य से कर्ता का उस वक्त का बर्ताव का तरीका व्यक्त होता है जैसे,  
I am being serious. मैं (अभी, इस वक्त) गम्भीरता से बात कर रहा है 
He is being foolish. वह मूर्खतापूर्ण बात/व्यवहार कर रहा है                         
इस प्रकार (अपूर्ण वर्तमान काल मे be के साथ) प्रयोग मे आने वाले और कुछ विशेषण : - 
Optimistic - आशावादी, Pessimistic - निराशावादी, Selfish - स्वार्थी, Economical - किफायती, Extravagant - फिजूलखर्ची, Stupid - मूर्ख, Polite - सभ्य, Formal - औपचारिक, Mean - स्वार्थी, कंजूस, Irresponsible - गैरजिम्मेदार


 स्वाध्याय         




                

  1. मुझे देर हो रही है 
  2. उसे देर हो रही है 
  3. तुम्हें देर हो रही है 
  4. वह प्रयत्न कर रहा है                         
  5. वह सोच रहा है 
  6. वह चिन्ता कर रहा है 
  7. वह कुछ कर रहा है 
  8. वह झूठ बोल रहा है 
  9. मैं झूठ बोल रहा हूँ 
  10. वह सुधर रहा है 
  11. उसकी हालत सुधर रही है                         
  12. उसकी स्थिति खराब हो रही है 
  13. वह पेड़ों को पानी दे रहा है 
  14. मै तुमसे बात कर रहा है 
  15. मैं तुमसे पूछ रहा हूँ                         
  16. उसकी नयी किताब जल्द ही आ रही है 
  17. मैं आज रात मेरे चाचा के घर जा रहा हूँ 
  18. मैं पढ़ रहा हूँ 
  19. मैं लिख रहा हूँ 
  20. मैं अध्ययन कर रहा हूँ   





Answers 


                      

  1. I am getting late.
  2. He is getting late.
  3. You are getting late.
  4. He is trying. 
  5. He is thinking. 
  6. He is worrying. 
  7. He is doing something. 
  8. He is lying.
  9. I am lying.
  10. He is improving.                         
  11. His condition is improving. 
  12. His condition is worsening. 
  13. He is watering the plants.
  14. I am talking to you.
  15. I am asking you.
  16. His new book is coming very soon.
  17. I am going to my uncle's tonight. 
  18. I am reading.
  19. I am writing. 
  20. I am studying.






" Aaj ka quote "


In Hindi: एक आधुनिक शिक्षक का काम जंगलों को काटना नहीं बल्कि रेगिस्तान को सींचना है.

In English: The task of the modern educator is not to cut down jungles, but to

 irrigate deserts.

By :- C.S. Lewis सी.एस.लेविस )

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post