Past Continuous Tense in Hindi
_Past Continuous Tense - अपूर्ण भूतकाल_
नीचे दिये गए वाक्य से आपको अपूर्ण भूतकाल का प्रयोग ध्यान मे आ जाएगा -
मैं कल इस वक्त यह किताब पढ़ रहा था ! ( = अर्थात भूतकाल में किताब पढ़ने की क्रिया जारी थी )
प्रयोग : भूतकाल के किसी समय कोई क्रिया जारी थी यह दर्शाने के लिए अपूर्ण भूतकाल का प्रयोग होता हैं !
अपूर्ण भूतकाल की पहचान : - क्रिया के अन्त में रहा, रही, रहे और उसके बाद था, थी, थे (अर्थात वाक्य के अन्त मे रहा था जैसे, जा रहा था, आ रहा था इ.)
रचना : - कर्ता + was / were + क्रिया के साथ ing...
Was / were का फ़र्क
एकवचन शब्दों के साथ was बहुवचन शब्दों के साथ और you के साथ were.
1. मैं जा रहा था
I was going. (कर्ता+was / were + क्रिया ing... )
2. हम जा रहें थे
We were going.
3. मैं लिख रहा था
I was writing.
4. हम लिख रहे थे
We were writing.
5. मैं सोच रहा था
I was thinking.
6. हम सोच रहे थे
We were thinking.
7. मैं बोल रहा था
I was saying.
8. हम बोल रहे थे
We were saying.
9. वह आ रहा था
He was coming.
10. वे आ रहे थे
They were coming.
11. वह मुझे बता रहा था
He was telling me.
12. वे मुझे बता रहे थे
They were telling me.
13. वह मेरी तरफ देख रहा था
He was looking at me.
14. वे मेरी तरफ देख रहे थे
They were looking at me.
15. वह तुम्हारी तारीफ कर रहा था
He was praising you.
16. वे तुम्हारी तारीफ कर रहे थे
They were praising you.
17. लहरें किनारे पर टकरा रही थी
Waves were crashing on the shore.
18. लोग कुएँ से पानी निकाल रहे थे
People were drawing water from a well.
19. उसे अजीब लग रहा था
He was feeling strange / funny.
20. टीवी कल तक ठीक चल रहा था
The TV was functioning / working normally until yesterday.
21. हवा चल रही थी
The wind was blowing.
22. नदी बह रही थी
A river was flowing.
23. भैसें कीचड़ में लोट रही थी
Buffaloes were wallowing in the mud.
24. भैस कीचड़ में लोट रही थी
Buffalo were wallowing in the mud.
25. मैं कतार में मेरी बारी की राह देख रहा था
I was waiting for my turn in the queue.
26. उसे बहुत पसीना आ रहा था
He was sweating profusely.
27. मैं कल इस वक्त यह किताब पढ़ रहा था
I was reading this book this time yesterday.
क्रिया के अन्त में रहा, रही, रहें न होने पर भी अगर वाक्य में 'क्रिया जारी थी' एेसा अर्थ हो तो वह वाक्य भी अपूर्ण भूतकाल का होगा
जैसें : -
1. वह खड़ा था
He was standing.
2. वह कतार में खड़ा था
He was standing in a queue.
3. वह बैठा था
He was sitting.
4. वह रसोईघर में बैठी थी
She was sitting in the kitchen.
5. उसने नया ड्रेस पहना हुआ था
He was wearing a new dress.
" Aaj ka quote "
In Hindi: मेरा जीवन बहुत उत्तम है , अगर नहीं है फिर भी ऐसी आशा रखो
In English: My life is perfect, even when it is not.
No comments:
Post a Comment