Friday, 30 September 2016

Simple Past Tense Hindi to English

Simple Past Tense Hindi to English

                             Part-2




अब तक हमने देखा की सामान्य भूतकाल के वाक्यों मे साधारणत:  या, यी, ये, अा, ई, ए अक्षर होते है ऊपर
दिए गए उदाहरणों मे भी आपने यह देखा लेकिन कभी ऊपर की तरह आया, गया, खाया, पिया, लिखा, पढा, उठा, बैठा न होने पर भी वाक्य सामान्य भूतकाल का हो सकता हैं कुछ उदाहरण देखिए

1. लगभग 500 विधार्थी कार्यक्रम मे उपस्थित थे
    About 500 students attended the program.

2. वह निश्चित ही प्रथम पुरस्कार के योग्य था
     He certainly deserved the first prize.

3. उसे इस बारे मे सब मालूम था
    He knew everything about this.

4. उसे मेरी सलाह चाहिए थी
    He wanted my advice.

5. उसे कुछ और पैसों की जरूरत थी
    He needed some more money.

6. मुझे आपके पिताजी से मिलने की इच्छा थी
    I wanted to meet your father.

भूतकाल मे अकसर होने वाली क्रियाएँ अथवा किसी की भूतकाल की कोई आदत व्यक्त करने के लिए भी इस काल का प्रयोग होता हैं

1. वह हमेशा डायरी और पेन साथ ले जाता हैं
    He always carried a diary and pen with him.

2. वह हमेशा काले कपडे़ पहनता था
    He always wore black clothes.

3. वे साथ रहते, साथ खाते व साथ काम करते थे
    They lived together, ate together and worked together.

4. वह रोज़ रात बच्चे को गा कर सुलाती थी
    She sang her baby to sleep every night.


                             स्वाध्याय 

1). मैने उसे सिखाया.

2). उसने मुझे मदद की.

3). मुझे यह पसंद आया.

4). यह मेरी समझ में आया.

5). मुझे ऐसा लगा.

6). मैने उसे बताया.

7). उसे मैने बताया.

8). बताया मैने उसे.

9). उसने अच्छा भाषण दिया.

( देना = Give, दूसरा रुप = Gave )

10). मैं जल्दी में अपना पेन भूल गया.

( जल्दी में = in a hurry )

11). शीत ऋतु शुरू हुई.

12). मैने आधा दर्जन अंडे खरीदे.

13). मैं जल्दी जल्दी निकला.

(निकलना = leave, दूसरा रूप left)

14). मैने उसे जन्मदिन की शुभकामनाएँ भेजी.

(जन्मदिन की शुभकामनाएँ = birthday wishes )

15). वह बीमार पड़ा.

(बीमार पड़ना = fall ill )

16). 1947 मे भारत स्वतंत्र हुआ.

17). हम मुकाबला हार गए.

18). हम मुकाबला जात गए.

19). बच्चे थके हुए दिखे.

20). उसने तुरन्त जवाब दिया

                              Answers


1).  I taught him.

2).  He helped me.

3).  I liked this.

4).  I understood this.

5).  I though so.

6).  I told him.

7).  I told him.

8).  I told him.

9).  He gave a good speech.

10). I forgot my pen in a hurry.

11). Winter started.

12). I bought half a dozen eggs.

13). I left hurriedly.

14). I send him birthday greetings.

15). He fell ill.

16). India became independent in 1947.

17). We lost the match.

18). We won the match.

19). Children looked tired.

20). He answered quickly.

" Aaj ka quote "


In Hindi: अगर आप एक पुरुष को शिक्षित करते हैं तो आप सिर्फ एक पुरुष को शिक्षित करते हैं;

 लेकिन अगर आप एक स्त्री को शिक्षित करते हैं तो आप एक पूरी पीढ़ी को शिक्षित करते हैं.

In English: You educate a man; you educate a man. You educate a woman; you

 educate a generation.

By :- Brigham Young (  ब्रिघम यंग  )



No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post