Simple Future Tense Hindi to English
Simple Future Tense :- सामान्य भविष्यकाल
सामान्य वर्तमान काल और सामान्य भूतकाल ये दो काल हुए इन दोनों कालों का प्रयोग, उनकी पहचान और रचना आपको याद ही होगी और होनी भी चाहिएसीखी हुई बाते याद रहें तभी तो फायदा हैं
सीखी हुई रचनाएँ याद रखने के लिए आपको अलग से थोडा़ अभ्यास करना होगा
उस बारे मे मैं आपको आगे बताऊंगी ही, फिलहाल हम सामान्य भविष्य काल का प्रयोग देखेंगे
भविष्य काल मे कोई क्रिया होगी अथवा कर्ता (जैसे : - मैं, तुम, वह, हरि, रमेश वगैरह) कोई क्रिया करेगा इस अर्थ को व्यक्त करने के लिए सामान्य भविष्य काल का प्रयोग होता हैं
सामान्य भविष्यकाल की पहचान - क्रिया के अन्त मे गा, गी, गे
सामान्य भविष्यकाल की रचना - कर्ता + will + क्रिया का पहला रूप +....
Examples
1) मैं आऊंगा
I will come.
2) मैं जाऊंगा
I will go.
3) मैं खाऊंगा
I will eat.
4) मैं बैठूंगा
I will sit.
5) मै कहूंगा
I will say.
6) मैं उसे कल मिलूंगा
I will meet him tomorrow.
7) वह कल दस साल का होगा
He will be ten years old tomorrow.
8) उनका अगले सप्ताह विवाह होगा
They will get married next week.
9) हम 9-15 बजे रूकेंगे
We will stop at 9-15.
10) वह निश्चित ही यहाँ आएगा
He will certainly come here.
11) वह निश्चित ही यह दौंड़ जीतेगा
He will certainly win this race.
12) तुम एक दो दिन में ठीक हो जाओगे
You will get better in a couple of days.
13) हम जल्द ही निर्णय लेंगे
We will take a decision very soon.
14) हम मैच जीतेंगे
We will win the match.
15) मुझे कुछ और पैसे लगेंगे
I will need some more money.
16) ये जूते दो साल से अधिक टिकेंगे
These shoes will last more than two years.
17) कक्षा छह बजे समाप्त होगी
The class will be over at six o' clock.
सामान्य भविष्यकाल के बारे मे कुछ और जानकारी
सम्भावना व्यक्त करने के लिए will का प्रयोग किया जा सकता हैं
जैसे :-
1) वह अभी घर पर होगा
He will be at home now.
2) यह ग्रीष्म ऋतु बहुत गरम होगी
This summer will be very hot.
3) आम इस साल सस्ते होगें
Mangoes will be cheap this year.
वर्तमान काल की आदत व्यक्त करने के लिए अथवा कोई क्रिया हमेशा होती है यह दर्शाने के लिए साधारणत: सामान्य वर्तमान काल का प्रयोग होता है लेकिन कभी ऐसी क्रिया व्यक्त करने के लिए ( विशेषत: जब क्रिया की अपेक्षा कर्ता की विशेषता पर अधिक ज़ोर हो ) सामान्य वर्तमान काल का भी प्रयोग किया जा सकता है
जैसे
1. He will only listen to his father.
वह सिर्फ अपने पिता की ही सुनेगा!
2. He will never listen to me.
वह मेरी कभी नहीं सुनेगा!
3. He will never answer my question.
वह मेरे सवाल का कभी जवाब नहीं देगा!
4. Accidents will happen.
दुर्घटनाएँ होंगी ही ( होती ही हैं )
5. Most soaps won't lather in sea water.
अधिकतर साबुन समुद्र के पानी में झाग नहीं बनाते!
" Aaj ka quote "
In Hindi: औपचारिक शिक्षा आपको जीवन यापन करने योग्य बनती है; स्व:शिक्षा आपको सफल
बनती है.
In English: Formal education will make you a living; self-education will make you a
fortune.
By :- Jim Rohn ( जिम रोहन )

No comments:
Post a Comment