Present Continuous Tense in Hindi
Present Continuous Tense ( अपूर्ण वर्तमानकाल ) :-
कोई क्रिया जारी है यह अर्थ व्यक्त करने के लिए इस काल का प्रयोग होता हैं
क्रिया जारी है का अर्थ यह हैं कि वाक्य कहते वक्त वह क्रिया चल रही हैं जैसे (वह समाचार पत्र पढ़ रहा है, अर्थात इस वक्त पढ़ रहा है) या इसका दूसरा अर्थ 'क्रिया वाक्य कहते वक्त शुरू नहीं भी हो फिर भी वर्तमान काल मे घट रही है' एेसा भी होता है
जैसे,
वह आजकल अंग्रेजी सीख रहा है
नजदीकी भविष्यकाल दर्शाने के लिए भी इस काल का प्रयोग किया जा सकता है
जैसे,
उसकी नई किताब जल्द ही आ रही है
इस काल की पहचान : क्रिया के अन्त मे रहा, रही, रहे और उसके बाद हूँ, है, हैं एेसे शब्द (अर्थात वाक्य के अन्त में रहा है, रही हूँ, रहे है)
इस काल की रचना : कर्ता + am / is / are + क्रिया + ing +.....
उदाहरण देखने से पहले am/is/are का फर्क देख लीजिए
I के साथ am का प्रयोग किया जाता हैं
I के अलावा अन्य किसी भी एकवचन शब्द के साथ is आता है
बहुवचन और You के साथ हमेशा are का प्रयोग होता है
उदाहरण
1). मै जा रहा हूँ
I am going. (कर्ता + am/is/are + क्रिया + ing...)
2). वह जा रहा है
He is going.
3). वे जा रहे है
They are going.
4). मैं आ रहा हूँ
I am coming.
5). वह आ रहा है
He is coming.
6). वे आ रहे है
They are coming.
7). दिवाली आ रही है
Diwali is coming.
8). मैं अब निकल रहा हूँ
I am leaving now.
9). मैं अंग्रेजी सीख रहा हूँ
I am learning English.
10). मैं सिखा रहा हूँ
I am teaching.
11). मैं बस का इन्तजार कर रहा हूँ
I am waiting for the bus.
12). आज मुझे भ्रमित कर रहें हैं
You are confusing me.
13). वह अब कमा रहा है
He is earning now.
14). तुम ठंड से कँपकँपा रहे हो
You are shivering with cold.
15). तुम बेवकूफ की तरह बर्ताव कर रहे हो
You are behaving like a fool.
16). मेरा (पूरा) शरीर दुख रहा है
My body is aching.
17). मेरी पीठ मे दर्द हो रहा है
My back is aching.
18). आपकी चाय ठंडी हो रही है
Your tea is getting cold.
19). तुम्हारे हाथ बहुत ठंडे लग रहे हैं
Your hands are feeling very cold.
20). मेरी आँखें जल रही हैं
My eyes are stinging.
21). मुझे आज बहुत अच्छा लग रहा हैं
I am feeling (very) much better today.
22). आज मनुष्य स्वयं के विनाश की ओर तेजी से बढ़ रहा हैं
Today man is rapidly moving towards his own destruction.
23). मैं सच बोल रहा हूँ
I am telling the truth.
24. तुम झूठ बोल रहे हो
You are lying.
25. पाइप से पानी टपक रहा है
Water is leaking from the pipe.
26. वह मनोविज्ञान मे एम. ए. कर रहा है
He is doing an M.A. in psychology.
27. मेरी घड़ी आगे जा रही है
My watch is gaining time.
28. मेरी घड़ी पीछे जा रही है
My watch is losing time.
29. आपकी थैली मेरे पैरों में लग रही है
Your bag is hitting my leg.
30. मैं खरीदारी के लिए जा रहा हूँ
I am going shopping.
31. नदी भर कर बह रही है
The river is running full.
" Aaj ka quote "
In Hindi: बिना अपना आपा और आत्म विश्वास खोये, कुछ भी सुन सकने की योग्यता ही शिक्षा है.
In English: Education is the ability to listen to almost anything without losing your
temper or your self-confidence.
By :- Robert Frost ( रोबर्ट फ्रॉस्ट )
No comments:
Post a Comment