Wednesday, 28 September 2016

Simple Present Tense in Hindi and English

Simple Present Tense in Hindi and English

  
Simple Present Tense in Hindi and English




Simple Present Tense (सामान्य वर्तमान काल ) :-    सामान्य वर्तमान काल के वाक्यों की आपको बोलते समय जरूरत पड़ेगी इसलिए इस काल के वाक्य कैसे होते हैं उनकी रचना अंग्रेजी में कैसी होती है यह अब हम देखेंगे
                        
 सबसे पहले हम इस काल का प्रयोग देखेंगे प्रयोग समझने के लिए नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं वे देखिए 

वाक्यों में क्रिया किस प्रकार की हैं उस पर ध्यान दीजिए   


Examples:- 


                 
1) सूर्य पूर्व में उगता हैं 

2) हरि झूठ बोलता हैं
3) रमेश अमेरिका मे रहता हैं 
4) वह सुबह जल्दी उठता हैं
5) वे रोज 16 घंटे काम करते हैं 
6) कुत्ते भौंकते हैं

उपर्युक्त किसी भी वाक्य में क्रिया जारी नहीं दिखाई देती या एकाध बार यह क्रिया होती हो एेसा भी प्रतीत नहीं होता ये हमेशा होने वाली क्रियाएँ हैं 
सूर्य का पूर्व में उगना एक शाश्वत सत्य हैं                         
झूठ बोलना हरि की आदत है                         
और                         

रमेश का अमेरिका मे रहना हमेशा की बात हैं


तो सामान्य वर्तमानकाल का सरल प्रयोग आपकी समझ में आ गया एक बार और देखिए

कोई शाश्वत सत्य,  किसी की (वर्तमानकाल की) आदत या हमेशा होने वाली कोई क्रिया व्यक्त करने के लिए सामान्य वर्तमानकाल का प्रयोग होता हैं                         
सामान्य वर्तमानकाल का प्रयोग होता हैं इसका अर्थ क्या हैं?

ध्यान से पढे  : 'सामान्य वर्तमानकाल का प्रयोग होता है' इसका मतलब सामान्य वर्तमानकाल की रचना  -  जो आगे आ रही है उसका प्रयोग किया जाता हैं
हिन्दी के वाक्य का अंग्रेजी में सही अनुवाद करने के लिए हिन्दी के वाक्यों के काल की सही पहचान होना बहुत आवश्यक हैं

लेकिन
सिर्फ वर्तमानकाल, भूतकाल या भविष्यकाल इतनी पहचान काफी नही हैं
क्योंकि हमने अभी देखा कि वर्तमानकाल चार हैं, भूतकाल चार है ओर भविष्यकाल चार हैं और इन बारह कालो की बारह अलग अलग रचनाएँ हैं
इसलिए वाक्य निश्चित कौन से काल का हैं यह पहचानना होगा काल की सही पहचान से ही सही रचना का प्रयोग करके हम सही वाक्य बना सकते हैं


जैसे, अगर कोई वाक्य वर्तमानकाल का हैं
सिर्फ इतना ही समझ में आए तो कौनसी रचना का प्रयोग करेंगे?
वर्तमान काल की चार रचनाएँ हैं लेकिन अगर  वाक्य अपूर्ण वर्तमानकाल का हैं एेसा मालूम हो तो अपूर्ण वर्तमानकाल की रचना का प्रयोग कर वाक्य बनाया जा सकता हैं
यह पढते वक्त किसी के सामने यह प्रश्न आए कि काल पहचान कर, रचना देख कर, मेरे हिन्दी वाक्य को अंग्रेजी मे बोलने तक क्या
सामने वाला व्यक्ति रूकेगा तो यह प्रश्न उचित हैं इसका सविस्तार उत्तर आपको आगे मिलेगा
फिलहाल सिर्फ इतना याद रखें कि ये शुरूआत के दिन हैं
इसलिए काल पहचान कर रचना के अनुसार वाक्य बनाना होगा

लेकिन जैसे जैसे आप आगे अध्ययन करते जाएंगे और दी गई सूचनाओ का पालन करेंगे,
आपको काल पहचानने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी
और अपने आप हिन्दी वाक्य को आप अंग्रेजी में कर सकेंगे  -  तुरन्त
तो अभी हम हिन्दी वाक्यों का काल पहचानने के बारे मे बात कर रहें थे                         
काल पहचानना बहुत आसान हैं

वाक्य पढते ही वाक्य की क्रिया देख कर आप वाक्य का काल पहचान सकते हैं परंतु कई बार वाक्य पूरा पढने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी
केवल वाक्य के (क्रिया के) अन्त मे देखकर आप काल पहचान सकते हैं
जैसे सामान्य वर्तमानकाल के कुछ वाक्य आप फिर देखिए सिर्फ वाक्य के आखिरी हिस्से की ओर ध्यान दीजिए  -



  1. वह सुबह जल्दी उठता है
  2. रात मे देर से सोता है
  3. सूर्य पूर्व मे उगता है
  4. पश्चिम मे डूबता हैं


वाक्य मे क्रिया के अन्त मे आपको ता है दिख रहा है
तो इसके बाद जब भी आप हिन्दी के किसी भी वाक्य के आखिर मे ता है
देखे तो आप समझ जाएंगे कि उस वाक्य का काल सामान्य वर्तमानकाल है
लेकिन हिन्दी मे हमेशा ही सामान्य वर्तमानकाल के वाक्यों मे ता है ही होगा एेसा नहीं हैं
कभी ता है की जगह पर ते है, ती है वगैरह भी हो सकता है
अब यही एक बार फिर से पढ लें

"हिन्दी वाक्य के अर्थात क्रिया के अन्त मे  -  ता है, ते है, ती है इनमे से कोई भी अश्ररसमूह हो तो वह वाक्य सामान्य वर्तमानकाल का होगा"

Aaj is topic ko itna hi karte hi baaki ka topic next part mein next post mein.....

Tab tak ke liye Ba'bye :)



" Aaj ka quote "


In Hindi: कोई भी,जिसने सीखना छोड़ दिया चाहे उसकी उम्र बीस साल हो या अस्सी साल,वो बूढा

 है.कोई भी जिसने ज्ञान प्राप्त करना जारी रखा हुआ है वो  युवा है.

In English: Anyone who stops learning is old, whether at twenty or eighty. Anyone

 who keeps learning stays young.

By :-  Henry Ford (हेनरी फोर्ड)


2 comments:

Ads Inside Post